Sunday, November 8, 2026
No menu items!
Homeखास खबरभारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि...

भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति एमआईजी / एलआईजी/ जनता रो हाउस, आदित्यपुर-दो का माँ काली की  पूजा  पंडाल का किता उद्धघाटन

आदित्यपुर : भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री सह उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने शनिवार को श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति एमआईजी / एलआईजी/ जनता रो हाउस, आदित्यपुर-दो का माँ काली की  पूजा  पंडाल का फीता काटकर उद्धघाटन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन पूजा कमेटी के अध्यक्ष भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र कुमार सिंह ने की।  इस अवसर पर कमेटी के द्वारा मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को शाँल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर  विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह ,पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, पूर्व आईजी लक्ष्मण प्रसाद सिंह, मेयर संजय सरदार एवं कांग्रेस महासचिव अजय कुमार सिंह के अलावे सरयू पासवान, सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक, राजेश शुक्ला, बरिष्ठ अधिवक्ता, अमर प्रीत सिंह काले, समाजसेवी, संजीव चौधरी, अध्यक्ष टाटा वर्कर्स यूनियन और ब्रजभूषण सिंह, प्रबंधक, चमकता आईना सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments