आदित्यपुर : आदित्यपुर पुलिस बाइक दस्ता के द्वारा अनैतिक और अवैध गतिविधियों की मिल रही लगातार शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए शनिवार को एक कार्रवाई की गई,पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुधा डेयरी के पास स्थित Hotel O OXY QUEEN PALACE Tata-Kandra Road, Shridungri और Hotel Subheksha NIT More Adityapur में औचक छापेमारी की गई।
पुलिस बल के होटल परिसर में दाखिल होते ही वहां हड़कंप मच गया। होटलों के कमरों में ठहरे कई लड़के और लड़कियां पुलिस को देखकर एकाएक बदहवास होकर भागने और फरार होने की कोशिश करने लगे। हालांकि, पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पूरे परिसर की घेराबंदी कर रखी थी, जिसके कारण भाग रहे कई लोगों को मौके पर ही रोक लिया गया। पुलिस ने जानकारी दी कि इस पूरी कार्रवाई के दौरान दोनों होटलों से करीब 40 से 50 महिला और पुरुषों (युवक-युवतियों) को संदिग्ध अवस्था में पाया गया, जिन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया :
होटल संचालक को थाने लाकर गहन जांच और पूछताछ की गई। उनके परिजनों को सूचित करने के साथ-साथ सभी को सख्त हिदायत और चेतावनी (आगाह) दी गई कि भविष्य में इस तरह की किसी भी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त न होने की शर्त पर और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई:
क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अनैतिक या अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन दोनों होटलों सहित क्षेत्र के अन्य संदिग्ध होटलों में भी लगातार छापामारी जारी रहेगी। Hotel Downtown, Sarita Complex कमरे की पूरी जाँच कर ली गई है। यहाँ कोई भी आपत्तिजनक या संदिग्ध चीज़ नहीं मिला। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।


