Friday, October 2, 2026
No menu items!
Homeखास खबरयातायात पुलिस ने मुख्य सड़क पर नो पार्किंग जोन में गलत तरीके...

यातायात पुलिस ने मुख्य सड़क पर नो पार्किंग जोन में गलत तरीके से पार्किंग किए गए वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के तहत कार्रवाई कर जुर्माना वसूला

आदित्यपुर : पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां के आदेशानुसार आज दिनांक 02.10.2026 को मुख्य सड़क पर अनियंत्रित एवं नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई हेतु यातायात थाना प्रभारी राजू के नेतृत्व में विशेष यातायात अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान मुख्य सड़क पर नो पार्किंग जोन  में पार्किंग किए गए वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।
कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में मुख्य सड़क पर वाहन को अनियंत्रित अथवा नो पार्किंग जोन में पार्किंग न करें तथा यातायात व्यवस्था को बाधित न करें।


अभियान के दौरान कुछ ब्रेकडाउन वाहन भी मुख्य सड़क पर खड़े पाये गए । ऐसे वाहनों पर रेडियम/रिफ्लेक्टिव स्टिकर चिपकाया गया, ताकि आगे एवं पीछे से आने वाले वाहन चालकों को दूर से ही सड़क पर खड़े वाहन की स्पष्ट जानकारी हो सके तथा संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि सड़क सुरक्षा एवं सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें तथा मुख्य सड़क पर खतरनाक तरीके से वाहन को खड़ा ना करें । यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें ।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments