Wednesday, November 18, 2026
No menu items!
Homeखास खबरझारखंड स्थापना दिवस एवं राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के...

झारखंड स्थापना दिवस एवं राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आवास योजना के लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश

गृह प्रवेश सप्ताह के तहत चार आवास योजनाओं के अंतर्गत पूर्ण 941 आवासों में गृह प्रवेश की प्रक्रिया सुनिश्चित करने पर जोर; 15 से 21 नवंबर तक आयोजित हो रही हैं विभिन्न गतिविधियां।

सरायकेला: झारखंड स्थापना दिवस एवं वर्तमान राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिले में 15 नवंबर से 21 नवंबर 2026 तक ‘गृह प्रवेश सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 17 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न प्रखंडों की ग्राम पंचायतों में आवास योजना के अंतर्गत पूर्ण किए गए आवासों में लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया।

इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, अबुआ आवास योजना, PM-JANMAN एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के अंतर्गत कुल 941 आवास पूर्ण किए गए हैं। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के 483, अबुआ आवास योजना के 416, PM-JANMAN के 25 तथा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के 17 आवास शामिल हैं।

गृह प्रवेश सप्ताह के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों में सामूहिक गृह प्रवेश उत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूहों (SHG) की सदस्यों एवं स्थानीय पदाधिकारियों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। प्रत्येक लाभुक परिवार को पौधा एवं उनके नाम से व्यक्तिगत बधाई प्रमाण-पत्र प्रदान करने की व्यवस्था भी की गई है।

इसके अतिरिक्त महिला लाभुकों, विशेषकर आवास निर्माण एवं पूर्णता में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करने हेतु ‘आवास स्वाभिमान सम्मान समारोह’ आयोजित किया जा रहा है। वहीं, ‘हर आवास, एक पेड़’ अभियान के तहत लाभुकों को अपने आवास के समीप फलदार अथवा छायादार पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही वर्षा जल संचयन, स्वच्छता एवं पोषण वाटिका के प्रति भी जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

गृह प्रवेश सप्ताह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजमिस्त्रियों, पंचायत सचिवों एवं आवास योजना के कर्मियों को सम्मानित करने तथा पात्र लाभुकों को स्वच्छता, पेयजल, मुफ्त बिजली कनेक्शन एवं आजीविका से संबंधित योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।जिन पूर्ण आवासों में अभी तक गृह प्रवेश नहीं हुआ है, उनमें गृह प्रवेश सप्ताह की अवधि के दौरान अनिवार्य रूप से गृह प्रवेश सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी पूर्ण आवासों में निर्धारित अवधि के दौरान गृह प्रवेश सुनिश्चित कराएं तथा पात्र लाभुकों को आवास योजना के साथ-साथ अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से भी जोड़ने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments