• प्रतिभागियों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में बढचढ कर लिया हिस्सा
सरायकेला : सोना देवी विश्वविद्यालय के फ्रेशर्स वीक आगाज 2026 की तीसने दिन नवनामांकित छात्र छात्राओं को जुंबा का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों ने इसका पूरा आनंद लिया। जुंबा को कोआर्डिनेटर ने विद्यार्थियों को इसके लाभ से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए जुंबा करना एक अच्छा विकल्प है। लड़का या लड़की, महिला हों या पुरूष सभी इसे आसानी से कर सकते हैं। जुंबा डांस करने से तेजी से वजन घटता है, कैलोरी बर्न होती है और पूरा शरीर फिट रहता है। यह ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम करता है। इससे स्टैमिना और लचीलापन बढ़ता है। जुबा करने से मानसिक तनाव कम करने तथा चिंता और स्ट्रेेस कम करने में भी मदद मिलती है।
वहीं बैचल इन फाईन आर्टस विभाग के सहायक प्राध्यापक सुहास कुमार होरे के निर्देशन में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। विद्यार्थियों ने इसमें उत्साह के साथ भाग लिया। पेंटिंग के लिए थीम का चयन प्रतिभागियों को स्वयं करना था। कुछ विद्यार्थियों ने समूह बनाकर पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और कई विद्यार्थियों ने अकेले ही पेंटिंग बनाने का निर्णय लिया। इस पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रूचि के अनुसार स्वभाविक प्रतिभा दिखाई। इस पेंटिंग प्रतियोगिता में पापिया, मनीषा, शाहिद और रंजीता की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरा स्थान बीएफए और बी फार्म प्रथम सेमेस्टर की छात्रा अमृता और वर्षा को प्रदान किया गया। तीसरा स्थान इतिहास प्रतिष्ठा प्रथम सेमेस्टर की मनासी हेंब्रम को मिला।


