जमशेदपुर अप्रेंटिस एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा रविवार को बिष्टुपुर स्थित अप्रेंटिस एसोसिएशन कार्यालय में स्वर्गीय जितेंद्र झा के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसमें मुख्य रूप से भगवान सिंह, एसएन सिंह, एनपी चौधरी, जेएन उपाध्याय, अनिल कुमार सिंह, आरपी सिंह, बीके राय, मोहन चंद्र झा, बिंदेश्वरी सिंह, महेंद्र मंडल और महेंद्र सिंह शामिल थे।
Trending Now


