Saturday, May 9, 2026
No menu items!
Homeखास खबरअंकुर सिंह अपने प्रतिद्वंदी अर्चना सिंह को एक वोट से हराकर आदित्यपुर...

अंकुर सिंह अपने प्रतिद्वंदी अर्चना सिंह को एक वोट से हराकर आदित्यपुर नगर निगम का बने उप महापौर

सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 18 के पा नवनिर्वाचित पार्षद अंकुर सिंह ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अर्चना सिंह को एक वोट से हराकर आदित्यपुर नगर निगम का नया  उप महापौर बन गए हैं।

आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर संजय सरदार ने नवनिर्वाचित  उप महापौर अंकुर सिंह को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाए। इससे पूर्व सरायकेला खरसावां के एडीसी जयवर्धन कुमार ने नवनिर्वाचित उप महापौर अंकुर सिंह को उप महापौर का प्रमाण पत्र प्रदान किया। जबकि कोल्हान की आयुक्त ने आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता का शपथ दिलाए। उप महापौर के पद पर सीधा मुकाबला में अंकुर सिंह को 18 वोट और अर्चना सिंह को 17 वोट प्राप्त हुआ। कुल 35 वोट डाला गया, जिसमें सभी वोट वैध करार दिए गए।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments