Friday, March 20, 2026
No menu items!
Homeइवेंटआदित्यपुर थाना में रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक,...

आदित्यपुर थाना में रामनवमी और ईद को लेकर शांति समिति की बैठक, विधि व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा

आदित्यपुर  :  रामनवमी और ईद को लेकर बुधवार को आदित्यपुर थाना परिसर में सीओ सह बीडीओ प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। .  बैठक का संचालन थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने किया। बैठक में अतिथि के रूप में मेयर संजय सरदार और  डिप्टी मेयर अंकुर सिंह उपस्थित थे।

बैठक में रामनवमी 27 को और विसर्जन जुलूस 28 मार्च को मनाए जाने पर विस्तार से चर्चा किया गया। साथ ही विधि व्यवस्था एवं बुनियादी सुविधा पर कई सुझाव दिया गया। जबकि मुस्लिम भाइयों का ईद 21 मार्च को मनेगी। मुस्लिम बस्ती में सुबह 8:45 बजे ईद की नमाज अदा होगी। समय पर अखाड़ा से विसर्जन जुलूस का झंडा निकालने पर चर्चा हुई। अखाड़ा समितियों ने स्ट्रीट लाइट दुरुस्त कराने की मांग की। जगह जगह फैले कचरों को नियमित रूप से उठाव करने की मांग की।

जुलूस के दौरान अखाड़ा समिति के वोलेंटियर्स के अलावा पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती करने की मांग उठी। अखाड़ों में मांग के अनुरूप जल टैंकर से जलापूर्ति कराई जाएगी। इस दौरान सभी अखाड़ा कमेटियों से 4 बजे विसर्जन जुलूस निकालने का आग्रह किया गया,। इस बार रात्रि 10 बजे तक जुलूस सम्पन्न करा लेने आग्रह अखाड़ा कमेटियों से किया गया।गणेश चौधरी ने गम्हरिया में मुख्य सड़क पर टेंट लगाकर सेवा करने की परंपरा को बदल कर सर्विस रोड में सेवा शिविर लगाने का आग्रह किया। सीओ ने लाल बिल्डिंग चौक से 50 मीटर दूरपर सेवा शिविर लगाने का आग्रह किया। फुटबॉल मैदान में सार्वजनिक रूप से अखाड़ा कमेटी शस्त्र आदि का प्रदर्शन करेगी, बेहतर खिलाड़ियों और  केंद्रीय रामनवमी समिति पुरस्कृत भी करेगा।

बैठक में केंद्रीय शांति समिति के सदस्य अधिवक्ता ओम प्रकाश, रविन्द्र नाथ चौबे, पूर्व डीएसपी सरयू पासवान, भगवान सिंह, गणेश चौधरी, मनोज पासवान, भुगलु सोरेन, केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के अध्यक्ष डीसी मुखी, महासचिव श्रीराम ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ जे एन दास, सदर अब्दुल वाहिद, खुर्शीद आलम, नूर जहां, छबि महतो,  नगर निगम के सिटी मैनेजर देवाशीष प्रधान आदि मौजूद रहे. बिजली विभासग के प्रतिनिधि के रूप में कॉन्ट्रैक्ट कर्मी अंकित सिंह,, कृष्ण गोपाल पिंटू, रमन चौधरी, अमरजीत मेहता, धर्मनाथ शर्मा, दीपक महतो, अरविंद हीरा, ब्रजेशपति तिवारी, पुष्पा सिंह राजकुमारी सिंह आदि मौजूद थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments