Tuesday, February 10, 2026
No menu items!
Homeउद्योग और व्यवसायआरएसबी ट्रांसमिशन्स (इंडिया) लिमिटेड यूनिट-1 परिसर में आरएसबी फाउंडेशन द्वारा मोबाइल कैंसर...

आरएसबी ट्रांसमिशन्स (इंडिया) लिमिटेड यूनिट-1 परिसर में आरएसबी फाउंडेशन द्वारा मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट का शुभारंभ

आदित्यपुर : विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिले स्थित आरएसबी ट्रांसमिशन्स (इंडिया) लिमिटेड यूनिट-1 परिसर में आरएसबी फाउंडेशन द्वारा मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आरएसबी ट्रांसमिशन्स (इंडिया) लिमिटेड के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एस. के. बेहरा तथा कंपनी की हेड-सीएसआर एवं आरएसबी फाउंडेशन की निदेशक  प्रियंका बेहरा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यूनिट को ग्रामीण समुदायों के लिए रवाना किया।


पिछले करीब एक वर्ष के अथक परिश्रम और गहन योजना के बाद, इस विशेष वैन को आज आरएसबी के यूनिट वन (गम्हरिया) से औपचारिक रूप से झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन व समाजसेवी एस. के. बेहेरा, कंपनी की डायरेक्टर व सीएसआर प्रमुख प्रियंका बेहेरा,  जया सिंह और  सचीकांत त्रिपाठी एमटीएमएच के प्रशासनिक प्रमुख अमिताभ चटर्जी, जमशेदपुर कैंसर सोसाइटी की वाइस चेयरपर्सन डॉ. सुजाता मित्रा, रोटरी क्लब के प्रेसिडेंट अशोक झा सहित  अभिजीत मित्रा,  कमल अग्रवाल गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह मोबाइल यूनिट ‘कैंसर स्क्रीनिंग ऑन व्हील्स’ पहल के अंतर्गत प्रोजेक्ट सम्भावी का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरदराज़ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर कैंसर जांच की सुविधा उपलब्ध कराना है। इस पहल के माध्यम से कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ प्रारंभिक जांच द्वारा जीवन रक्षा को प्रोत्साहित किया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कैंसर की समय रहते पहचान होने पर इलाज की सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। मोबाइल स्क्रीनिंग यूनिट के माध्यम से उन लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाई जाएंगी, जिनके लिए अस्पताल तक पहुँचना कठिन होता है।
गौरतलब है कि आरएसबी फाउंडेशन “सेवा में विनम्रता” के मूल मंत्र के साथ समाज के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह परियोजना भी इसी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण कदम है।
ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर जांच और जागरूकता के ज़रिये कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने की दिशा में यह पहल एक सार्थक प्रयास है।

साझा प्रयासों की एक मिसाल :
यह परियोजना कॉरपोरेट जगत (RSB Foundation, CSR wing of RSB Transmissions (I) Ltd. ), सामाजिक संस्थाओं (Rotary Club) और स्वास्थ्य संस्थानों (MTMH & TSF) के बीच सफल समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। *MTMH, आरएसबी फाउंडेशन, टाटा स्टील फाउंडेशन और रोटरी क्लब के सहयोग ने इस विजन को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments