Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Homeखास खबरदुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश अगर भारत है तो उसका श्रेय...

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश अगर भारत है तो उसका श्रेय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को जाता है : अर्जुन मुंडा

आदित्यपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश अगर भारत आज है तो उसका श्रेय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को जाता है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थिति में दुनिया का सबसे बड़ा यातनाएं  और अपमान सहने के बावजूद भी उन्हें संविधान लिखने का जब मौका मिला तो उन्हें ने किसी भी जाति धर्म समुदाय का भेद नहीं करते हुए केवल राष्ट्र और समाज का विकास और हित के प्रति योगदान देते हुए देश का ऐसा संविधान लिखा जो दुनिया के लिए एक उदाहरण बना हुआ है। उक्त बातें उन्होंने एससी/ एसटी/ ओबीसी समन्वय समिति की और से आदित्यपुर में अंबेडकर जयंती सह उनके आदमकद प्रतिमा उद्घाटन समारोह में संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि समाज के जो अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति हैं उन्हें भी मुख्य धारा में लाने का दायित्व समाज के जो विकसित लोग है उनका ही दायित्व बनता है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि शिक्षा ही वह ताकत है जो आपको मन- स्वाभिमान और अधिकार के साथ जीने का रास्ता देता है इसलिए शिक्षित बनिए संगठित रहिए और अपने अधिकार के लिए संघर्ष कीजिए। उन्होंने कहा कि समाज के जो लोग आगे हैं उनका दायित्व है कि जो समाज के वंचित लोग हैं उनको आगे लाने का काम करें। उन्होंने समाज के वंचित दलित लोगों से अपील की कि आप ऐसा काम करें कि जिससे आपका आने वाला पीढी को किसी तरह का कष्ट नहीं हो। वही जमशेदपुर के लोकप्रिय नेता अमरप्रीत कल ने कहा कि लोगों को जाति धर्म से ऊपर उठकर केवल राष्ट्र  राज्य और समाज के विकास के लिए काम करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष पांडी मुखी ने की। जबकि संचालन महासचिव एलबी शास्त्री ने किया।  स्वागत भाषण अधिवक्ता ओम प्रकाश ने दिया। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी रितिका मुखी ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक के सरयू पासवान  आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर संजय सरदार और उप महापौर अंकुर सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवानिवृत डीडीसी डॉ लालमोहन महतो, खिरोद सरदार, राधिका राम, संगीता प्रधान  आशा देवी, मनोज पासवान, संजीव पासवान छोटू पासवान, यदुनंदन राम  भारत राम, तेतर प्रसाद  विनय पासवान सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

शाम में शोभा यात्रा और सभा का भी आयोजन किया गया:

 

वहीं दूसरी ओर एससी/एसटी/ ओबीसी समन्वयी समिति की ओर से संविधान निर्माता भारत रत्न बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आदित्यपुर फुटबॉल मैदान से शोभायात्रा निकाला गया, जिसमें सैकड़ो की संख्या लोग शामिल हुए।  शोभा यात्रा प्रतिमा स्थल के पास प्रगति मैदान में जाकर सभा सभा में परिवर्तित हो गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व मंत्री दुलाल भुइया उपस्थित थे। जिन्होंने बाबा साहेब के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनकी जीवनी से लोगों की सीखने की आवश्यकता पर जोर दिया। इस अवसर पर एनआइटी जमशेदपुर के विद्यार्थियों के द्वारा गरीब बच्चों के बीच पाठ सामग्री वितरण किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से एनआईटी के प्रोफेसर डॉ सुनील कुमार,  डॉ सज्जन कुमार पासवान,डॉ सुनील कुमार मुर्मू, सरयू पासवान, ओम प्रकाश, रवि शंकर पासवान ,मनोज पासवान, छोटू पासवान, वीरेंद्र यादव , राजेश कुमार, बैजनाथ यादव, खिरोद सरदार,  अर्जुन प्रधान, डॉक्टर रत्नाकर, लिली दास, सुशील मंडल,यदुनंदन राम,भरत राम सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments