Wednesday, March 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरउपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायकेला का किया निरीक्षण, शैक्षणिक...

उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायकेला का किया निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्थाओं, उपलब्ध सुविधाओं एवं छात्रावास प्रबंधन की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

सरायकेला: सरायकेला–खरसावां के उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सरायकेला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण कर बालिकाओं से संवाद किया तथा विद्यालय में संचालित शैक्षणिक व्यवस्थाओं एवं अध्ययन–अध्यापन की स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने बालिकाओं को उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों का पूर्ण लाभ उठाते हुए अपने लक्ष्य निर्धारित कर भविष्य में बेहतर करियर की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त द्वारा किशोरियों को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया गया तथा विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।उपायुक्त ने छात्राओं को अनुशासन, नियमित अध्ययन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा ही सशक्त भविष्य की आधारशिला है। उन्होंने बालिकाओं को अपनी रुचि के अनुरूप क्षेत्र का चयन कर निरंतर परिश्रम के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस दौरान उपायुक्त ने विद्यालय परिसर, कक्षाओं, छात्रावास, भोजनालय एवं स्वच्छता व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय की वार्डन एवं शिक्षकों को निर्देश दिया कि विद्यालय परिसर में नियमित स्वच्छता बनाए रखें तथा छात्राओं के लिए स्वच्छता संबंधी आवश्यक सामग्रियों की सुगम उपलब्धता सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी बालिकाओं को निर्धारित प्रावधानों के तहत आवश्यक शैक्षणिक, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि सभी बालिकाओं को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त हो।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि छात्राओं को पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा के साथ–साथ खेल–खेल के माध्यम से शिक्षण गतिविधियों से जोड़ा जाए, ताकि उनकी सीखने की क्षमता, रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके। साथ ही छात्राओं के सर्वांगीण विकास हेतु खेल–कूद, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं सह-पाठ्यक्रम कार्यक्रमों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय में उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाए रखते हुए बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी तथा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments