आदित्यपुर : अखिल झारखंड दुसाध महासभा सरायकेला- खरसावां की ओर से महासभा के अध्यक्ष सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान के आदित्यपुर स्थित आवास पर मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर संजय सरदार शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्होंने समाज के सभी लोगों के साथ मिलकर होली मनाई और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली त्योहार भाईचारा एवं सद्भावना का त्यौहार है, इसमें सभी को मिलजुल कर होली का आनंद उठाना चाहिए। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय आदित्यपुर की जनता को देते हुए कहा कि यह जीत आदित्यपुर की जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि वे मेयर नहीं बल्कि एक सेवक के रूप में आदित्यपुर नगर वासियों का सेवा करेंगे।

इस इस अवसर पर समाज के लोक गीत गायक महेश राम और ढोलक वादक शिव बालक पासवान ने एक से बढ़कर एक होली गीत प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया।


इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने होली गीत के साथ सुरुचि भोज का भी आनंद उठाया। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी सरयू पासवान, उमाशंकर राम, आरपी राही, रामनाथ प्रसाद, नथुनी पासवान , नवल किशोर पासवान, भोला पासवान, बैजनाथ प्रसाद पासवान, पवन पासवान, कार्यपालक अभियंता छोटेलाल पासवान, प्रणव पासवान, डॉ कुंदन पासवान, राजू पासवान उर्फ राजीव पासवान डॉ अंजनी भूषण, डॉ ललन , अधिवक्ता रविशंकर पासवान, शंभू पासवान, संजीव पासवान उर्फ छोटू पासवान, मनोज पासवान, सोनू पासवान, अनिल पासवान, विनय पासवान ,संदीप कुमार, चंदन कुमार, नवल पासवान, मिंटू पासवान सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


