Thursday, October 29, 2026
No menu items!
Homeखास खबरऔद्योगिक क्षेत्र के आंतरिक सड़कों की तुरंत मरम्मत कराने की माँग

औद्योगिक क्षेत्र के आंतरिक सड़कों की तुरंत मरम्मत कराने की माँग

आदित्यपुर: आदित्यपुर स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एसिया) के अध्यक्ष इन्दर अग्रवाल के नेतृत्व में एसिया के सदस्यों के जियाडा आदित्यपुर प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन के साथ बुधवार को जियाडा भवन स्थित कार्यालय में बैठक आयोजित की गई. बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की दयनीय हो चुकी आंतरिक सड़कों की तुरंत मरम्मत कराने पर जोर दिया गया. बताया गया कि औद्योगिक क्षेत्र की आंतरिक सड़कों पर दरारें, गड्ढे और बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसके कारण रोज़ाना गंभीर दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं. बैठक में औद्योगिक क्षेत्र के नालों और ड्रेनेज सिस्टम की कई जगहों पर सफाई और मरम्मत की आवश्यकता जतायी गयी तथा बताया गया कि क्षेत्र के कई नाले अधूरे हैं और मौजूदा ड्रेनेज नेटवर्क से जुड़े नहीं हैं. इसी प्रकार, सड़कों के किनारे कचड़े और गन्दगी का अंबार लगा हुआ है, जिसके कारण बहुत परेशानी हो रही है.

औद्योगिक क्षेत्र में शीघ्र शुरु होगा सड़क-नाली मरम्मत का कार्यः प्रेमरंजन
एसिया की बातों को सुनने के बाद क्षेत्रीय निदेशक प्रेमरंजन ने बताया कि शीघ्र हीं औद्योगिक क्षेत्र की आंतरिक सड़कों और नालों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा. औद्योगिक सड़कों के किनारे की सफाई और बंद नालों को साफ करने के लिए एक अलग टेंडर तैयार किया जा रहा है. उन्होंने उद्यमियों से अपने परिसर के बाहर कचरा न फेंकने की अपील की.
कॉमर्शियल वाहनों के लिए पॉर्किंग स्थल के प्रोजेक्ट पर चल रहा है काम औद्योगिक क्षेत्र में सड़क के किनारे भारी वाहनों की पॉर्किंग की समस्या के संबंध में क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि यहां कमर्शियल भारी वाहनों के लिए एक पार्किंग स्थल बनाने की परियोजना पर काम चल रहा है, जिसमें नहाने की जगह और ढाबा जैसी सुविधाएं भी होंगी. जरूरी मंजूरी मिलने के बाद वे इस परियोजना की घोषणा करेंगे. बैठक में भूमि किराए और भूमि लेवी से संबंधित लंबित समस्याओं पर भी चर्चा की गई, जिस पर सकारात्मक जवाब मिलने की बात कही गई. इस अवसर पर एसिया के ट्रस्टी राजीव रंजन (मुन्ना), महासचिव प्रवीण गुटगुटिया, उपाध्यक्ष देवांग गांधी, सचिव दिव्यांशु सिंहा तथा पिंकेश महेश्वरी, कार्यकारिणी सदस्य सुबोध सिंह, अनिल गुप्ता, कौशल सिंघल, दीपक दोकानिया, पवन देबूका, रतन अग्रवाल सुमित मेहता आदि उपस्थित थे.

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments