घाटशिला : सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला परिसर में आज 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सबको मिलजुल कर राष्ट्रहित में काम करना है. यह तीसरा वर्ष है जब हम अपने विश्वविद्यालय परिसर में यह पर्व मना रहे हैं.

उन्होंने कहा कि गणतंत्र का अर्थ है जनता का शासन. श्री सिंह ने राम मनोहर लोहिया की योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी है. हम सबको जागरूक बनना है और मिलजुल कर देश को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करना है. इस अवसर पर कुलसचिव डॉक्टर नित नयना ने उपस्थित जन्म समूह को संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर हम सबको यह प्रण लेना है कि हम निष्ठा और इमानदारी पूर्वक काम करें और अपने देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाए. मनोविज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉक्टर निभा शुक्ला ने विद्यार्थियों को बताया कि आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ. गणित विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉक्टर कृष्णेन्दु दत्ता ने मेरा मुल्क मेरा देश गीत गाकर उपस्थित लोगों में देशभक्ति की भावना का संचार कर दिया. इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर में बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के कर्मी, सहायक प्राध्यापक, विभागाध्यक्ष और विद्यार्थी उपस्थित थे.


