गम्हरिया: छोटा गम्हरिया पंचायत के ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो उर्फ लकड़ू महतो ने छोटा गम्हरिया निवासी समाजसेवी अरुण महतो को विशेष समाजिक और पारिवारिक उपलब्धि और समाज में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दुर्गा पूजा के शुभ अवसर पर फूलों का गुलदस्ता भेंट का सम्मानित किया। इस संबंध में ग्राम प्रधान सूरज लाल महतो ने कहा कि समाजसेवी अरुण महतो की एक बड़ी पारिवारिक उपलब्धि हुई है, जिसकी खुशी में उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी पारिवारिक जिंदगी सुखी रहे और परिवार में सुख, शांति और समृद्धि बना रहे। इस अवसर पर श्याम महतो, रंजन मुखो और बपी सहित अन्य लोग मौजूद थे।
Trending Now


