Monday, July 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरचांडिल प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी...

चांडिल प्रखंड अंतर्गत सुदूरवर्ती पीवीटीजी बहुल गांवों में पहुंचकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- उपायुक्त ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत घर-घर संचालित एन्यूमरेशन एवं मतदाता सत्यापन कार्य का किया निरीक्षण

सरायकेला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त  नीतिश कुमार सिंह द्वारा ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चांडिल प्रखंड के पीवीटीजी (PVTG) बहुल सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत धुनाबुरु के टोला कोड़ाबुरु, तुलग्राम एवं पालगाम का क्षेत्र भ्रमण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के अंतर्गत संचालित घर-घर एन्यूमरेशन प्रपत्र वितरण एवं मतदाता सत्यापन कार्य का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने घर-घर जाकर मतदाताओं एवं ग्रामीणों से संवाद किया तथा एन्यूमरेशन प्रपत्रों के वितरण, प्रपत्र भरने की प्रक्रिया एवं मतदाता सत्यापन कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया तथा मतदाताओं से अपने विवरण का सत्यापन कराने, आवश्यकतानुसार एन्यूमरेशन प्रपत्र भरने एवं विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर उपायुक्त ने क्षेत्र के दिव्यांग (PWD) मतदाताओं के घर पहुंचकर भी उनका कुशलक्षेम जाना तथा एन्यूमरेशन प्रपत्र वितरण एवं मतदाता सत्यापन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित बीएलओ को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि दिव्यांग, वृद्ध एवं अन्य विशेष श्रेणी के पात्र मतदाताओं तक प्राथमिकता के आधार पर पहुंच बनाते हुए उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया से वंचित न रहे।इस क्रम में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी  पारुल सिंह, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ)-सह-अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल नितिन कुमार, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ)-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी, चांडिल  तलेस्वर रविदास, संबंधित बीएलओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शत-प्रतिशत पात्र मतदाताओं तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए एन्यूमरेशन प्रपत्रों का वितरण, योग्य मतदाताओं का सत्यापन तथा पुनरीक्षण कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे तथा प्राप्त सभी प्रपत्रों एवं आवेदनों का नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण निष्पादन किया जाए।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान ग्रामीणों ने मोबाइल नेटवर्क सहित अन्य स्थानीय समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को इन समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों को यथाशीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments