Saturday, October 10, 2026
No menu items!
Homeखास खबरजयप्रकाश उद्यान के पास खरकई नदी के किनारे बनारस के तर्ज पर...

जयप्रकाश उद्यान के पास खरकई नदी के किनारे बनारस के तर्ज पर 88 करोड़ की लागत से निर्माण होगा घाट : इजाज अनवर

आरती फाउंडेशन की ओर से जयप्रकाश उद्यान घाट पर पितृपक्ष तर्पण कार्यक्रम का आयोजन।

आदित्यपुर: आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान के पास खरकई नदी के किनारे बनारस के तर्ज पर 88 करोड़ की लागत से घाट का निर्माण होगा। इसका डीपीआर तैयार कर विभाग को भेज दिए गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद आगे का काम होगा। उक्त बातें आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त एजाज अनवर ने कहीं। वे शनिवार को आरती फाउंडेशन की ओर से जयप्रकाश उद्यान घाट पर आयोजित पितृपक्ष तर्पण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम के साफ-सफाई के साथ जन सुविधा का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। विभाग से उपलब्ध संसाधन एवं फंड के अनुसार आदित्यपुर नगर निगम का सर्वांगीण विकास करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसमें यहां की जनता की सहयोग अपेक्षित है।

इस मौके पर आरती फाउंडेशन के अध्यक्ष और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एके श्रीवास्तव ने उनके इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा की आदित्यपुर अब महानगर के स्वरूप ले रहा है, इसलिए यहां भी जमशेदपुर के तर्ज पर विकास होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश उद्यान छठ घाट सहित आदित्यपुर के अन्य घाटों के भी निर्माण के लिए नगर निगम आदित्यपुर को कई बार पत्र के माध्यम से सूचित किया है, जिसका परिणाम है कि आज नगर आयुक्त ने घाट को बनारस के तर्ज पर निर्माण करने की घोषणा की है यह हर्ष की बात है और स्वागत योग्यता है।

इस मौके पर आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार और समाजसेवी ओम प्रकाश सहित अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन राजीव रंजन उर्फ मुन्ना ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक सरयू पासवान, राजेश रंजन उर्फ बॉबी, समरेंद्र नाथ तिवारी, कमलेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments