Monday, February 23, 2026
No menu items!
Homeखास खबरनगर पंचायत, सरायकेला में सर्वाधिक 74.86 प्रतिशत मतदान,नगर परिषद, कपाली में 57.38%...

नगर पंचायत, सरायकेला में सर्वाधिक 74.86 प्रतिशत मतदान,नगर परिषद, कपाली में 57.38% और नगर निगम, आदित्यपुर में 56.06%मतदान

आदित्यपुर :  नगरपालिका आम निर्वाचन-2026 के तहत सोमवार को सरायकेला-खरसावां  जिले के तीनों नगर निकाय क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। शाम 05:00 बजे तक जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस बार मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या 17 के अंतर्गत बूथ संख्या 1 से 5 तक नगर निगम आदित्यपुर के महापौर के प्रत्याशी का शिविर और वार्ड पार्षद  का शिविर में काफी भीड़ देखी गई। भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार ने अपने समर्थकों के साथ शिविर में पहुंचे और चुनावी परिचालन का जायजा लिया।

सूचना भवन, सरायकेला खरसावां के मीडिया कोषांग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम 05 बजे तक सर्वाधिक 74.86 प्रतिशत मतदान नगर पंचायत, सरायकेला में दर्ज किया गया।

05:00 बजे तक मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा –

नगर निगम आदित्यपुर – 56.06%

नगर पंचायत, सरायकेला- 74.86%

नगर परिषद, कपाली – 57.38%

नगर पंचायत सरायकेला में सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिसमें महिला एवं युवा मतदाताओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। वहीं नगर निगम आदित्यपुर और नगर परिषद कपाली में भी दिनभर मतदान केंद्रों पर रौनक बनी रही।

प्रशासन की ओर से सभी बूथों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

अधिकारियों ने मतदाताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों की सक्रिय भागीदारी स्थानीय निकायों को सशक्त बनाएगी। अब सभी की नजरें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments