जमशेदपुर: जमशेदपुर सिटीजन फोरम (जेसीएफ) के बैनर तले सोमवार को बिष्टुपुर स्थित परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर में महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य यजमान के रूप में पप्पू सिंह (बिरसानगर) उपस्थित थे। जबकि JCF के अध्यक्ष ए.के. श्रीवास्तव, महासविव- अरविन्द कुमार, मंदिर के अध्यक्ष – मानस मिश्रा, सह सचिव कमांडर संजीव रंजन के देखरेख में विद्वान पंडीतों द्वारा संचालित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से चिक्षाविद एवं सरायकेला विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी प्रो० के०पी० सोरेन (सांसद प्रतिनिधि) कोल्हान रक्षा संघ के अध्यक्ष पूर्व IAS डीबार जोन्गो, कोलेबीरा से रवीन्द्र मंडल, अध्यक्ष सुङी समाज, पूर्व डी० एस०पी० कमल किशोर एवं कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेता जगदीश नारायण चौबे, डा० मृत्युंजय सिंह, सोनारी से मन्टु सिंह सहित सैकड़ों भक्तों ने मंदिर में जलाभिषेक किया। दोपहर 2.00 बजे से शाम 7.00 बजे तक महाभन्डरा करके भगवान शिव के सन्ध्या आरती करने के बाद कार्यक्रम का समापन करते हुए आए भक्तों का राजनैतिक एवं सामाजिक चिन्तक कमलेश कुमार ने धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर पर शिक्षाविद प्रोफेसर के० पी० सोरेन ने कहा कि इस महारुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हमें यह सीख देता है कि जिस तरह घर के अंदर तन की गंदगी को धोते हैं, वैसे ही मंदिर में मन की मलिनताओं को धोना चाहिए। विनम्रता और शांति मंदिर से बाहर निकलने के बाद चेहरे पर झलकनी चाहिए। उन्होनें JCF की पुरी टीम को अपनी ओर से अंतिम सोमवारी एवं सफल आयोजन के लिए अपनी शुभकामना प्रकट की।
Trending Now


