आदित्यपुर: कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल द्वारा आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह और नगर आयुक्त रवि प्रकाश से मिलकर वार्ड नंबर 33 में एक सामुदायिक भवन और एक सार्वजनिक नि:शुलक शौचालय निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

इसमें में मुख्य रूप से महिला जिला अध्यक्ष संगीता प्रधान, झारखंड आंदोलनकारी खिरोद सरदार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिवाकर झा, राम विचार राय, शालू सिंह और अनुराग शामिल थे। मांग पत्र सौपने के पश्चात महापौर और उपमहापौर को एक गुलदस्ता देकर उन्हें बधाई भी दी गई।

इस अवसर पर खिरोद सरदार ने कहा कि महापौर, उपमहापौर और आयुक्त ने उक्त मांग पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया है।


