आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम वार्ड संख्या- एक अंतर्गत सपरा में एक दुकान के शटर में बड़ा अजगर घुस गया था। अजगर को देखने के लिए स्थानीय लोगों की काफी भीड़ लग गई थी। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने सर्प पकड़ने वाला राहुल सिंह और धान सिंह को दी।
दोनों ने काफी मशक्कत करने के बाद (लगभग 2 घंटे) अजगर को शटर से निकलने में सफल रह। इस संबंध में राहुल सिंह ने बताया किया अजगर लगभग 16 से 18 किलोग्राम के है। उन्होंने कहा इससे दूर जंगल में जाकर छोड़ देंगे।



