सरायकेला/आदित्यपुर
झारखंड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने मंगलवार को आदित्यपुर स्थित कार्यालय में समाजसेवी भरत सिंह को झारखंड क्षत्रिय संघ का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया । शंभू सिंह ने उनके पत्रकारिता जगत और समाज में दिए गए उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए झारखंड क्षत्रिय संघ,आदित्यपुर के मीडिया प्रभारी मनोनीत किया।

केंद्रीय अध्यक्ष शंभू नाथ सिंह ने कहा कि भरत सिंह के अनुभव और कार्यशैली से क्षेत्र में संघ की गतिविधियों को नई गति मिलेगी। वे संगठन की खबरों को जनता तक पहुंचाने और जनसमस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगे। नवनियुक्त मीडिया प्रभारी भरत सिंह ने संघ के केंद्रीय अध्यक्ष एवं सभी प्रभारीयों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे केंद्रीय अध्यक्ष और संघ के पदाधिकारियों के विश्वास पर खड़ा उतरेंगे। आदित्यपुर क्षेत्र में संघ द्वारा किए जा रहे हैं जनहित कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही मुझे जो जिम्मेदारी मिली है उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।


