केंद्र एवं राज्य सरकार अंतर्गत संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारने, पूर्व से संचालित विकास कार्यों का सफल क्रियान्वयन तथा स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कृषि कि क्षेत्र में प्रशासन की रहेगी प्राथमिकता- नीतिश कुमार सिंह
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला के 34वें जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त के रूप में मंगलवार को नितिश (भा.प्र.से.) ने निवर्तमान जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त रविशंकर शुक्ला (भा.प्र.से.) से पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर नवपदस्थापित उपायुक्त ने कहा कि जिले में केंद्र एवं राज्य सरकार अंतर्गत संचालित योजनाओं को ससमय धरातल पर उतारने,पूर्व से संचालित विकास कार्यों का सफल क्रियान्वयन तथा स्वास्थ्य,शिक्षा एवं कृषि के क्षेत्र में उनकी प्राथमिकता होगी।

मौके पर उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल,निदेशक डीआरडीए डॉ अजय तिर्की,अपर उपायुक्त जयवर्धन कुमार समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।


