गम्हरिया : वाणी विद्या मंदिर स्कूल के बच्चों ने जैक द्वारा घोषित मैट्रिक की परीक्षा परिणाम में परचम लहराया है। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी मैट्रिक के सभी छात्र-छात्राओं ने शानदार सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस वर्ष विद्यालय से कुल 281 बच्चो ने मैट्रिक की परीक्षा में भाग लिया था, जिसमें सभी ने उत्तीर्ण होकर यह सिद्ध कर दिया कि कठिन परिश्रम, नियमित अभ्यास और सटीक मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। स्कूल के छात्र अंकित रजक ने 93.60 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय टॉपर बना। जबकि अंकित कुमार ने 92.80 प्रतिशत अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

रीया कुमारी 92 प्रतिशत अंक लाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बच्चो के इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुसेन महतो ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता हम सभी के लिए गर्व का विषय है। हमारे स्कूल के बच्चों ने न केवल अकादमिक क्षेत्र में उत्कृष्टता दिखाई है, बल्कि अनुशासन और निरंतर प्रयास का भी उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह उपलब्धि शिक्षकों के मार्गदर्शन, बच्चों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग से ही संभव हो सका है। इधर, वाणी विद्या मंदिर के टॉपर अंकित रजक इंजीनियर बनकर राज्य एवं राष्ट्र का सेवा करने का लक्ष्य रखा है जबकि सेकेंड टॉपर अंकित कुमार पुलिस ऑफिसर बनने का लक्ष्य रखा है। वही थर्ड टॉपर रीया कुमारी कॉमर्स से आगे की पढ़ाई करते हुए बैंक ऑफिसर बनने का लक्ष्य रखी है।


