आदित्यपुर : गायत्री शिक्षा निकेतन विद्यालय प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के अध्यक्ष गायत्री देवी के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रीय गान एवं परेड के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विशिष्ट अतिथि पूर्व जज इंद्रासन यादव ने अपने संबोधन में भारतीय संविधान की रूपरेखा, गणतंत्र दिवस के महत्व, भारतीय संविधान की विशेषता और जीवन के हर क्षेत्र में संविधान की आवश्यकता के बारे में विस्तार से बताएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉक्टर ओपी आनंद और सधांशु सहित काफी संख्या में शिक्षक- शिक्षिका और विद्यार्थी मौजूद थे।
Trending Now









