Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeइवेंटपुरेंद्र ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10-10 हजार रुपए सहयोग राशि...

पुरेंद्र ने प्रत्येक मृतक के परिवार को 10-10 हजार रुपए सहयोग राशि एवं 5-5 कंबल प्रदान किया

आदित्यपुर संवाददाता।

आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की ओर से आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में 1 जनवरी को कार दुर्घटना में बाबा आश्रम के दिवंगत युवकों के परिजनों से मिलकर संवेदना प्रकट किया एवं आदित्यपुर- गम्हरिया विकास समिति की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 10-10 हजार रुपए सहयोग राशि एवं 5-5 कंबल प्रदान किया गयाl

पुरेंद्र नारायण सिंह ने अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि पूरा आदित्यपुर उनके लिए एक परिवार जैसा हैl 1 जनवरी की घटना को अत्यंत हृदय विदारक एवं मार्मिक घटना बताते हुए उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक आदित्यपुर के लोग इस घटना के दु:ख से नहीं उबर पाएंगेl आदित्यपुर ने अपने 6 नौजवान बेटों को खोया हैl उन्होंने कहा कि वे शोक संतप्त परिवारों के साथ हमेशा खड़ा रहेंगेl

उन्होंने अपनी मांग को दोहराते हुए सरकार से यह मांग किया कि सभी मृतक के आश्रितों को एक-एक सरकारी नौकरी एवं 20 लाख रुपए मुआवजा राशि शीघ्र प्रदान की जाएl

इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह के साथ फौजी शैलेंद्र सिंह, अधिवक्ता संजय कुमार, राजद प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव, गजेंद्र झा उपस्थित थेl

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments