Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरसप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादि, प्राप्त शिकायतों पर...

सप्ताहिक जनता दरबार में उपायुक्त से मिले दर्जनों फरियादि, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत करवाई का मिला आश्वासन

सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रित को यथाशीघ्र मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के दिए गए निदेश

संवाददाता सरायकेला ।

समाहरणालय में आयोजित सप्ताहिक जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं समाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू आए लोगो से जिला दण्डधिकारी सह उपायुक्त  रवि शंकर शुक्ला मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों को उपायुक्त नें संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए यथोचित कारर्वाई के निर्देश दिए, कुछ समस्याओं का तत्काल ही समाधान किया गया। समाहरणालय में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है जिसमें जिलेवासी उपायुक्त से मिलकर अपनी समस्याएं साझा कर सकते हैं।

जनता दरबार में भूमि विवाद, आपसी बटवारा, भूमि अधिग्रहण, सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रित को मुआवजा राशि भुगतान करने, अबुआ आवास योजना सूची में नाम जोड़ने, आकर्षिनी मंदिर में आयोजित होने वाले मेला में मजिस्ट्रेट-पुलिस बल, मेडिकल टीम, अग्निशमन दल की प्रति नियुक्ति करने समेत विभिन्न आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को अग्रसरित किया गया।

आज आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में कुचाई अंतर्गत सड़क दुर्घटना में मृत के आश्रित को लंबित मुआवजा राशि भुगतान से सम्बन्धित आवेदन पर सम्बन्धित प्रखंड विकास पदाधिकारी को जाँचपरान्त नियमानुसार उक्त लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ प्रदान करने के निर्देश दिए।

 

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments