संवाददाता आदित्यपुर।
टुसू मेला में झारखंड की संस्कृति और परंपरा और परंपरा की झलक दिखती है। इस परंपरा को बचाए रखने के लिए टुसू मेले का आयोजन होना अत्यंत आवश्यक है। इससे आपसी मेलजोल और भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है। उक्त बातें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने सोमवार शाम आदित्यपुर के सीतारामपुर डैम के निकट आयोजित बांधो दराहा टुसू मेला में कही।

सीतारामपुर टूसु मेला में आदित्यपुर गम्हरिया समेत सरायकेला और उसके आसपास क्षेत्र से बड़ी संख्या में टूसू प्रतिमाएं शामिल हुई । इस वर्ष भी यहां टुसू प्रतिमाओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पारंपरिक तरीके से सुसज्जित प्रतिमाओं को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ मेले में उमड़ती रही। इस मौके पर टुसू मेला कमेटी द्वारा अतिथियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप जमशेदपुर सांसद विद्युत महतो के अलावा भाजपा नेता बास्को बेसरा, डॉक्टर बेसरा, सुजीत महतो, थाना प्रभारी सागर महथा, अनूप कुमार दास, देव प्रकाश देवता, लखन बास्के, बादल महतो ,लालू बेसरा ,आशीष पति सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। टुसू मेले में टुसू प्रतिमाओं को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।









