संवाददाता, सरायकेला।
मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के प्रेस सलाहकार के रूप में धर्मेंद्र गोस्वामी उर्फ चंचल गोस्वामी पिता स्वर्गीय परमेश्वर गोस्वामी, मांझी टोला, श्रीनाथ विश्वविद्यालय के नजदीक, आदित्यपुर, जिला सरायकेला खरसांवा को नियुक्त किया गया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में कहा गया है कि यह पद गैर संवर्गीय होगा तथा पद धारक का कार्यकाल मुख्यमंत्री की इच्छा अथवा मुख्यमंत्री के कार्यकाल तक सीमित रहेगा। धर्मेंद्र गोस्वामी पिछले कई दशक से निष्ठा पूर्वक मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के जुड़े हुए हैं। वे पार्टी और चंपई सोरेन के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, जिसका परिणाम है कि मुख्यमंत्री ने सबसे अधिक भरोसा जताते हुए उन्हें इस जिम्मेवारी दी है। इधर, धर्मेंद्र गोस्वामी ने कहा कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने जो जिम्मेवारी दी है उसे भली भाती निभाएंगे और उनके भरोसा पर खड़ा करेंगे।









