Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeइवेंटलायंस क्लब भारत, फेमिना और संभव संस्था ने जुगसलाई में लगाया दूसरा...

लायंस क्लब भारत, फेमिना और संभव संस्था ने जुगसलाई में लगाया दूसरा डिजिटल मिशन शिविर

संवाददाता जमशेदपुर।

लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत, फेमिना और संभव संस्था ने संयुक्त रूप से जुगसलाई स्थित बलदेव बस्ती में दूसरा डिजिटल मिशन शिविर का आयोजन किया। जहां स्थानीय लोगों का प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड और वृद्धा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया। कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए लायंस क्लब की डिप्टी कैबिनेट सेक्रेटरी लायन सारिका सिंह ने बताया कि कल हमने गोलमुरी स्थित सी.पी. कम्युनिटी सेंटर में आम जनता की सहूलियत हेतु डिजिटल मिशन शिविर का आयोजन किया था, जहां हम लोगों ने केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और वृद्धा पेंशन योजना के अंतर्गत 100 से अधिक लोगों को इन योजनाओं के विषय में बताया था। साथ ही उन सभी का आयुष्मान कार्ड और वृद्धा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। पर हमारे इस शिविर में लोगों की दिलचस्पी और मांग को देखते हुए हमने आज भी इस शिविर का आयोजन करने का निर्णय लिया। और जुगसलाई स्थित बलदेव बस्ती में इस शिविर का आयोजन किया। जहां 150 से अधिक लोगों ने अपना आयुष्मान कार्ड और वृद्धा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाया। साथ ही हमारे इस कार्य की प्रशंसा करते हुए हमें धन्यवाद दिया। इस दौरान लायंस क्लब की डिप्टी कैबिनेट सेक्रेटरी सह संभव संस्था की अध्यक्ष लायन सारिका सिंह, लायंस क्लब फेमिना की अध्यक्ष लायन सुचित्रा रुंगटा, Z.C. डाॅ॰. मंजुरानी सिंह, लायंस क्लब भारत के कोषाध्यक्ष लायन राजेश कुमार, लायन पी.पुष्पलता, लायन राजेश सिंह, लायन करन गोराई, लायन राजीव कुमार, कुनाल आदि लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments