Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरभारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली रघुवर दास की सरकार ने...

भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली रघुवर दास की सरकार ने मानकी, मुंडा, डाकुवा को हर माह मिलने वाली सम्मान राशी किया था डबल : सुकलाल कुंकल

संवाददाता,आदित्यपुर।

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सह मंझारी प्रखंड के गितिलिपि इलाका मानकी सुकलाल कुंकल ने बयान जारी कर कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री भोले भाले आदिवासियों को बहका रहें है,वोट बटोरने के लिये झूठ का सहारा लेकर जनता को गुमराह करने का कुटिल प्रयास कर रहें हैं।पर उनकी मंशा कभी पूरी नही होगी,क्योंकि कोल्हान की जनता झारखंड मुक्ति मोर्चा के सच को बखूबी जान चुकी है,जनता इनके करतूतों से वाकिफ हो चुकी है,ये लोग 5 सालों में एक भी जनहित के कार्य नही किये हैं।मोदीजी कहते हैं झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी वालो के बीच झारखंड को लूटने में ,घोटालों में ,भरस्ट्राचार करने की रेस लगी हुई है,जिस कारण कानून का शिकंजा इन्हें जकड़ता जा रहा है,ये पार्टियां झारखंड की जंगलों को उजाड़ने,जमीनों को अवैध ढंग से कब्जा किये जा रहें हैं,मोदीजी कहते हैं ये बेशर्म लोग किस मुँह से जनता से वोट मांग रहें हैं।

सुकलाल कुंकल ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन भारतीय जनता पार्टी ने किया,आदिवासियों के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अलग से मंत्रालय बनाया,एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया,झारखंड के भगवान बिरसा मुंडा जी के जयंती को जनजातीय (आदिवासी) गौरव दिवस घोषित किया ,जिले के 3 लाख 43 हजार 83 आदिवासी मूलवासी परिवारों के सदस्यों को फ्री में खाने का राशन भारतीय जनता पार्टी की सरकार दे रही है और 5 वर्षों तक देगी,आदिवासियों को रहने का घर दिया,पीने का शुद्ध पानी दिया,आदिवासी मूलवासी किसानों को हर वर्ष 6 हजार की सम्मान राशी दिया,इतना ही नही रघुवर दास की डबल इंजन सरकार ने “मानकी मुंडाओं के साथ डाकुवाओं को हर माह मिलने वाली सम्मान राशी को दुगुना किया”,आदिवासी समाज के दिउरियों को हर माह 1 हजार की सम्मान राशी देने की शुरुवात किया।कुंकल ने कहा कि मैं भी मंझारी प्रखंड के गितिलिपि इलाका का मानकी हूँ,और दावे के साथ कहता हूँ कि भारतीय जनता पार्टी ही आदिवासियों मूलवासियों के सच्चे हितैसी हैं,न कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पार्टी।झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री पद की गरिमा को भूल गलत बयानबाजी कर आदिवासियों मूलवासियों को ठगने में लगे हुए है,पश्चिम सिंहभूम जिले में मात्र 23314 परिवारों को इनलोंगों ने ग्रीन कार्ड बनवाया है पर उन्हें भी हर माह की राशन ये नही देतें हैं,इसे सरकारी कागजों में देखा जा सकता है।रही शिक्षा की विषय तो मोदीजी जिले में एकलब्य विद्यालयो का निर्माण कर गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा दिलवाने की ब्यवस्था कर रहें हैं।पर ये झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले राज्य के पारा टीचरों को परमानेंट करने की वादा कर वोट बटोरें पर अब तक कितनो को परमानेंट किया यह बताएं।
सुकलाल कुंकल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वाले जनता की गाढ़ी कमाई को लूट कर अपना झोली भरने का ब्यवसाय बना लिए हैं,इनके सांसद के यहां से 300 करोड से अधिक नगदी मिलती है,और आज राज्य के कांग्रेसी मंत्री आलमगीर आलम के सहायकों के यहां से 25 करोड़ से ज्यादा नगदी बरामदगी की सूचना मिल रही है,और ये लोग आदिवासी मूलवासियों के हित की बात बेशर्मी से आज कर रहे है,पहले भर्राष्ट्राचार में गले तक डूबे अपनी काली गिरेबान को साफ करें तब आदिवासियों के बारे सोंचें।सुकलाल कुंकल ने कहा कि भरतीय जनता पार्टी ही एकमात्र पार्टी है जो सबका साथ सबका विश्वास के नीति पर चल रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments