संवाददाता आदित्यपुर।
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत सुधा डेयरी मोड़ के पास स्थित बालाजी कृष्णा इंजीटेक कंपनी में बुधवार दोपहर बाद अचानक आगजनी हो गई। इस भीषण आगजनी की घटना में छह कामगार झुलस गए हैं। जबकि कंपनी में लगे कई मिशनरी जल गई। आग की चपेट में जाकर झूलसे हुए मजदूरों को इलाज के लिए जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है।










