संवाददाता,आदित्यपुर ।
आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व पार्षद रंजन सिंह के नेतृत्व में आदित्यपुर स्थित आवास बोर्ड के डबल्यू टाइप निवासियों ने फ्लैट के सर्वे के विरोध में गुरुवार को आदित्यपुर स्थित आवास बोर्ड कार्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही कार्यपालक अभियंता के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें सर्वे बंद कराकर जर्जर फ्लैट को मरम्मत करने और आवास बोर्ड के सभी मकानों व फ्लैटों को नहीं तोड़ने की मांग की गई है। फ्लैट वासियों ने बताया कि आदित्यपुर के आवास बोर्ड का पुराने फ्लैट में रहने के लिए आवास बोर्ड के द्वारा आयोग्य घोषित कर दिया गया है। साथ ही इसका सर्वे किया जा रहा है। विदित हो कि एक दिन पहले एजेंसी द्वारा मिट्टी जांच के कार्य को स्थानीय लोगों ने विरोध कर रुकवा दिया था।
बीते दिन उक्त समस्या को लेकर एक प्रतिनिधि मंडल मिले थे सीएम से


