Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरईचागढ़ की जनता वोट की चोट से बदल सकते हैं विधानसभा की...

ईचागढ़ की जनता वोट की चोट से बदल सकते हैं विधानसभा की तस्वीर : अरविंद सिंह

ईचागढ़ : ईचागढ़ विधानसभा का तीन-तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह इस बार निर्दलीय प्रत्याशी (चुनाव चिन्ह-सिलाई मशीन छाप) के रूप में जनता के बीच में हैं. उनका कहना है कि ईचागढ़ की जनता का उन्हें इस बार अपार समर्थन मिल रहा है. ईचागढ़ की जनता वोट की चोट से ही अपने विधानसभा की तस्वीर बदल सकते हैं. सबकुछ जनता के हाथ में ही है. वे जैसा चाहेंगे वैसा प्रतिनिधि चुन सकते हैं. उन्हें सुख-दुख में साथ देने वाला जनप्रतिनिधि चाहिए या बाहरी-भीतरी के नाम से लोगों को आपस में लड़ाने वाला. यह फैसला उन्हें ही करना है.

विज्ञापन

ईचागढ़ की जनता को जाता है अबतक की राजनीति का श्रेय
अरविंद सिंह ने कहा कि वे 30 सालों से राजनीति में सक्रिय हूं. यहां तक पहुंचने का श्रेय भी ईचागढ़ की जनता को ही जाता है. वे अगर उन्हें इस बार एक और मौका देते हैं तो उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरूंगा. ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की जो भी समस्याएं हैं उसका समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. इसके लिए जनता से भी राय ली जाएगी.


अंतिम दिन किया तूफानी दौरा
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सिलाई मशीन छाप का प्रचार कर लोगों को अपनी तरफ खींच रहे अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने सोमवार को अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा किया. दौरा के दौरान लोगों का उन्हें अपार समर्थन मिला. लोगों ने भी उन्हें हाथों-हाथ लिया और मदद करने का पूरा भरोसा दिया. विधानसभा क्षेत्र के लोगों का भी कहना है कि जितना कार्य अरविंद सिंह ने ईचागढ़ विधानसभा में किया था उसे आज भी देखा जा सकता है.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments