आदित्यपुर: प्रवीण सेवा संस्था की ओर से ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह के नेतृत्व में मंगलवार की रात्रि को नव वर्ष के अवसर पर आदित्यपुर एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान में नव वर्ष का जश्न धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने सुरुचि भोज के साथ रंगारंग कार्यक्रम का आनंद उठाया।

साथ स्टार प्लस चैनल के अलावा अन्य टीवी चैनलों पर आने वाले नव वर्ष के कार्यक्रमों को एलईडी पर देर रात तक प्रसारित किया गया। जैसे ही घड़ी की सूई 12:00 बजे के चिन्ह पर पहुंची वैसे ही लोगों ने नव वर्ष के जश्न में डब गए। लोगों ने जमकर आतिशबाजी और डांस किया। साथ ही गुब्बारे को उड़ाया। इससे मैदान सतरंगी रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने एक दूसरे को गले लगा कर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और पुराने वर्ष को विदाई और नववर्ष की स्वागत किया।
इस जश्न में मुख्य रूप से ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, मनोज सिंह वीरेंद्र सिंह, भगवान सिंह, जगदीश नारायण चौबे,चंदन सिंह, शंकर सिंह डॉ मृत्युंजय सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद एलबी शास्त्री, रवि झा, ऋषि मिश्रा,समरेंद्र नाथ तिवारी, मनमोद शर्मा, हरेंद्र भट्ट, विक्की सिंह, अरुण सिंह, पवन सिंह और विजय सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में लोग शामिल थे।









