आदित्यपुर : प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार की शाम आदित्यपुर स्थित एम टाइप मैदान में धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई।
इसमें बाल कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति नृत्य और संगीत पर प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सदस्य जगदीश नारायण चौबे सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा।
गणतंत्र दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडा तोलन होने के बाद विभिन्न प्रकार का खेलकूद प्रतियोगिता भी आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनी के बच्चें और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का आकर्षण का केंद्र महिलाओं को रस्सी खींचे प्रतियोगिता रहा। आदित्यपुर नगर निगम के उप प्रशासक पारुल सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

जबकि पूर्व विधायक अरविंद सिंह की बहू ने प्रतियोगिता के प्रतिभाशाली विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।









