Trending Now
इस दौरान कृष्णा वास्के के नेतृत्व में व्रतियों को छठ पूजा में उपयोग होने वाली सामग्री उपलब्ध कराई गई।इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय समिति सदस्य कृष्णा वास्के ने कहा कि पूजन सामग्री वितरण का उद्देश्य छठ व्रतियों को थोड़ी राहत पहुंचाना और पर्व के दौरान उनकी सेवा करना है। आदित्यपुर क्षेत्र में उनकी ओर से पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है। उन्होंने झारखंडवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए भगवान सूर्य से सभी व्रतियों एवं उनके परिवारों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।वहीं, झामुमो नेता अभय झा ने बताया कि आकाशवाणी चौक पर लगभग 250 छठ व्रतियों के बीच चूल्हा और लौकी का निशुल्क वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर भी सेवा शिविर लगाया जाएगा, जहां व्रतियों और श्रद्धालुओं को जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराने के साथ एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी। उन्होंने कहा कि छठ लोक आस्था का महापर्व है और इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सेवा करना पुण्य का कार्य है। झामुमो की ओर से छठ घाटों पर शिविर लगाकर लोगों की हरसंभव सहायता की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य कृष्णा बास्के, आदित्यपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान,युवा नेता अभय झा,अमित कुमार सिन्हा, विष्णु बावड़ी, चंद्रशेखर गुप्ता,दीपक मिश्रा, झारखंड आंदोलनकारी सनातन महतो, राजेश मंडल,किट्टू दास, देवांशु झा,सूर्य झा,रजत सिंह, संजीत कुमार,इंद्रजीत कुमार एवं आनंद माझी सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं युवा आदि उपस्थित रहे।