गम्हरिया : डॉ शुभेंदु महतो लगातार तीसरी बार झामुमो सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि भुंडा बेसरा, धरमु गोप, संजय प्रधान, भोला मोहंती व सुधीर किस्कू को उपाध्यक्ष, वैद्यनाथ टुडू को सचिव, करम सिंह मुंडा व अमृत महतो को संगठन सचिव, धानु मुखी, जगदीश महतो, सोमा पूर्ति, सोनाराम मुर्मू व गोरा बर्मन को सह सचिव तथा मनोहर कर्मकार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। झामुमो केंद्रीय कमेटी की ओर से बुधवार को जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।इधर, जिला अध्यक्ष बनने पर सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली समेत कई कार्यकर्ताओं ने डॉ शुभेन्दू को बधाई दी है। कहा है कि डॉ महतो के नेतृत्व में झामुमो जिले में और अधिक मजबूत बनेगा।
Trending Now
डां शुभेंदु महतो लगातार तीसरी बार बने झामुमो सरायकेला-खरसावां के जिलाध्यक्ष
RELATED ARTICLES


