कांड्रा : जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा-डुमरा मुख्य मार्ग स्थित एसबी ट्रेडर्स में घुसकर बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को गोली मार कर फरार हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें कांड्रा थाना पहुंचाया है। जहां से पुलिस ने उनके इलाज के लिए टीएमएच ले गई है। इस संबंध में सरायकेला के एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया अपराधियों ने संजय बर्मन को जांघ में दो गोली मारा है। वह अभी खतरा से बाहर है।
Trending Now


