सरायकेला : उपायुक्त रविशंकर शुक्ला को पीएम एक्सीलेंस अवार्ड इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पुरुस्कार देने की घोषणा की गई है। 21 अप्रैल सिविल सेवा दिवस के अवसर पर उन्हें यह सम्मान दिया जाएगा।विदित हो कि उपायुक्त को यह सम्मान आकांक्षी प्रखंड गम्हरिया के टॉप पांच प्रखंडों में शामिल होने पर दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नीति आयोग की टीम गम्हरिया प्रखंड दौरे पर पहुंची थी। जहां टीम ने प्रखंड के सभी कार्यों को मानक के अनुरूप पाई थी।
Trending Now









