Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरकांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जम्मू-कश्मीर नरसंहार में मारे लोगों को...

कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर जम्मू-कश्मीर नरसंहार में मारे लोगों को श्रद्धांजलि दी

जमशेदपुर :  गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घटित आतंकी नरसंहार में मृत लोगों के आत्मा की शांति के लिए बारीडीह चौक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कर प्रार्थना किया। श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के मारे लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुए भयावह आतंकी हमले की कड़ी निंदा की। इस जघन्य हमले में 28 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई और 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला कांग्रेस शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करती है और इस गहन पीड़ा की घड़ी में उनके साथ पूरी तरह से एकजुटता के साथ खड़ी है। यह कायराना और सुनियोजित आतंकी हमला, जिसकी साजिश पाकिस्तान द्वारा रची गई, हमारे गणराज्य के मूल्यों पर सीधा हमला है। हिंदू नागरिकों को जानबूझकर निशाना बनाना पूरे देश में भावनाएं भड़काने की एक सोची-समझी साज़िश थी।

हम इस गंभीर उकसावे के बावजूद शांति बनाए रखने की अपील करते हैं और संकट की इस घड़ी में हमारी सामूहिक शक्ति को दोहराते हैं। कांग्रेस पार्टी शांति की अपील करती है और सीमा-पार आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता और एकता के साथ लड़ने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दोहराती है। कांग्रेस पार्टी उन स्थानीय पोनिवालों और पर्यटक गाइडों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करती है, जिनमें से एक ने पर्यटकों की रक्षा करते हुए शहादत दी। उनका यह वीरतापूर्ण बलिदान उस भारत की मूल भावना को सजीव करता है, जहां निःस्वार्थ सेवा, मानवता और एकता सर्वोपरि हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि पहलगाम एक अत्यंत सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है, जहां त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है। आज सम्पूर्ण भारत का एक एक नागरिक इस विकट परिस्थिति में भारत सरकार से मांग करती है कि आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सीमा पार में घुसकर करे। अब आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना आवश्यक है। इस कदम के लिए हम सभी भारत सरकार के साथ है। सभा सह में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, विद्या सागर, प्रखण्ड अध्यक्ष संजय घोष , धर्मा राव जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली,मण्डल अध्यक्ष गोलमुरी जे. एस. बदरी, भुईयाडीह मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव,अखिलेश कुमार यादव, हरिहर प्रसाद, निखिल कुमार, दीपक झा, शैलेन्द्र सिंह, राजकुमार वर्मा, राजेश चौधरी, सतीश कुमार, जेम्को मण्डल अध्यक्ष संजय कुमार, सन्नी सिंह, इंदुभुषण यादव, सुशील घोष सहित काफी कांग्रेसी शामिल थे।

 

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments