Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरकार्यकर्ताओं ने गणेश चौधरी को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों...

कार्यकर्ताओं ने गणेश चौधरी को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों बनाए जाने पर दी बधाई

गम्हरिया : झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व कद्रीय सचिव गणेश चौधरी को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नई केंद्रीय कमेटी में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्यों बनाए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी सरायकेला-खरसावां के जिला संगठन सचिव अमृत महतो के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बधाई दी। साथ ही उनके उज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर अमित महतो ने कहा कि सरायकेला विधानसभा से केवल एक व्यक्ति गणेश चौधरी को इतनी बड़ी जिम्मेवारी देने के लिए झामुमो के संस्थापक गुरुजी और केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति सरायकेला खरसावां जिला कमेटी आभार प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि आशा नहीं पूर्ण विश्वास है कि श्री चौधरी संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए झारखंड के विकास मे अपना अहम योगदान देंगे। इस अवसर पर दीपक महतो और बबलू प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments