सरायकेला : कोल्हान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष और ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह अथक प्रयास से गम्हरिया के टाटा-कांड्रा मुख्य सड़क के किनारे स्थित आरडी रबर कंपनी ( पूर्व में भारत रबर) के मजदूरों का बकाया के भुगतान करने के लिए प्रबंधन तैयार हो गया है। प्रबंधन ने मजदूरों के बकाया राशि 60 लाख में से 45 लाख का चेक मजदूरों को प्रदान किया। शेष 15 लाख की राशि को 30 मई तक भुगतान करने का आश्वासन दिया है। मंगलवार को सरायकेला श्रम अधीक्षक कार्यालय में श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित त्रिपक्षीय वार्ता में प्रबंधन ने मजदूरों को बकाया राशि का भुगतान करने पर सहमत हो गए है। बैठक में श्रम अधीक्षक के अलावा पूर्व विधायक अरविंद सिंह, आरडी रबर कंपनी के एमडी, मजदूर और कोल्हान मजदूर यूनियन के पदाधिकारी वसंत कुमार मौजूद थे। बैठक के बाद विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि भारत रबर जो वर्तमान में आरडी रबर है के मजदूर के बकाया राशि की भुगतान को लेकर त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। वार्ता सौहार्दपूर्ण संपन्न हुआ। इसमें प्रबंधन ने मजदूरों को बकाया राशि में से 45 लाख रुपए का चेक आज श्रम अधीक्षक अविनाश ठाकुर की उपस्थिति में प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि मजदूरों के बकाया राशि के भुगतान के लिए कोल्हान मजदूर यूनियन के बैनर तले मजदूर लगातार आंदोलन करते रहे जिसका परिणाम है कि प्रबंधन उनका बकाया राशि चुकाने का काम किया। उन्होंने कहा कि कोल्हान मजदूर यूनियन मजदूरों के हक व अधिकार के लिए लगातार काम करते रहेगी।









