Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeखास खबरबीडीओ ने पंचायत के विभिन्न गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, पेंशन, आपूर्ति,...

बीडीओ ने पंचायत के विभिन्न गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, पेंशन, आपूर्ति, मनरेगा, सड़क और 15वीं वित्त आयोग के तहत चल रहे कार्यों का किया निरीक्षण

गम्हरिया : प्रखंड विकास पदाधिकारी अभय कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को चमारू पंचायत के विभिन्न गांव में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र, पेंशन, आपूर्ति, मनरेगा, सड़क और 15वीं वित्त आयोग के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर बीडीओ ने बताया कि चमारू में विगत कई वर्षों से बन्द पड़े विद्यालय भवन में आंगनबाड़ी केंद्र खोला जाएगा। इसके अलावा प्रखंड के बुरुडीह और एक अन्य पंचायत में कुल तीन नए आंगनबाड़ी केंद्र खोले जाएंगे। उन्होंने बताया कि गर्मी में किसी भी पंचायत में लोगों को पेयजल की समस्या से जूझना नहीं पड़े। इसके लिए भी सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है। इसके अलावा जगन्नाथपुर पंचायत में नाले का पानी सड़क पर बहने की शिकायत मिली है। इसलिए उंक्त पंचायत के प्रभारी मुखिया को यथाशीघ्र नाला निर्माण कराकर जलजमाव की समस्या दूर करने का निर्देश दिया गया है।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments