Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeखास खबरमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ झारखंड...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत कपूर कुमार टुडू के पैतृक आवास चिलगू पहुंचे

चांडिल : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन के साथ झारखंड आंदोलनकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिवंगत कपूर कुमार टुडू  उर्फ कपूर बागी  के सरायकेला- खरसावां जिला अंतर्गत चांडिल के चिलगू- चाकुलिया स्थित पैतृक आवास पहुंचे।  उन्होंने दिवंगत कपूर कुमार टुडू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति देने हेतु कामना की। विदित हो कि दिवंगत कपूर कुमार टुडू रिश्ते में मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन के फुफेरे भाई थे। 6 मई- 2025 को उनका निधन हो गया था। वे अपने पीछे मां, पत्नी एवं दो पुत्र, एक पुत्री छोड़ गए हैं।

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments