जमशेदपुर: प्रो अमलान चक्रवर्ती सोना देवी विश्वविद्यालय के अनुसंधान बोर्ड के नए संरक्षक बनाए गए हैं. प्रो अमलान चक्रवर्ती सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित शिक्षाविद् और शोधकर्ता हैं. ये वर्तमान में कलकत्ता विश्वविद्यालय के ए के चौधरी सूचना प्रौद्योगिकी स्कूल में निदेशक और प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं. वह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली तथा मंडी में सहायक प्रोफेसर के पद पर भी हैं. कम्पयूटर विज्ञान और क्वांटम कम्प्यूटिंग के क्षेत्र में उनके योगदान को विश्व स्तर पर स्वीकार किया गया है. इन्हें एशिया के शीर्ष बीस डेटा साइंटिस्ट के रूप में मान्यता प्राप्त है.
Trending Now


