Wednesday, February 11, 2026
No menu items!
Homeउद्योग और व्यवसायसुनिधि टेक वेंचर्स प्रालि ने आसंगी में सीएनटी फ्री भुखंड पर ग्रीन...

सुनिधि टेक वेंचर्स प्रालि ने आसंगी में सीएनटी फ्री भुखंड पर ग्रीन सिटी निर्माण को लेकर किया भूमि पूजन, सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जीत 1 टावर, पन्द्रह ट्रीप्लेक्स का होगा निर्माण, बुकिंग शुरू

जमशेदपुर: एन आई टी ड्रीम सिटी, आसंगी स्थित चार एकड़ के सीएनटी फ्री भुखंड पर सुनिधि टेक वेंचर्स प्रा लि द्वारा ग्रीन सिटी का भव्य एवं सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जीत 1 टावर, पन्द्रह ट्री प्लेक्स का निर्माण कराया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए निधि कंस्ट्रक्शन के पार्टनर  विजय कुमार एवं आयुष कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि ड्रीम सिटी के इस बहुप्रतिक्षित महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण का काफी समय से तैयारी की जा रही थी जो अब वन बीएचके, टु बीएचके, थ्री बीएचके, पन्द्रह पेन्ट हाउस, पन्द्रह ट्रीपलेक्स के रूप में हामरे ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। चालीस से अधिक अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह प्रोजेक्ट रेरा से रजिस्टर्ड है साथ ही यह प्रोजेक्ट सभी बैंकों द्वारा लोन के लिए स्वीकृत होगा। श्री विजय कुमार ने पुनः कहा कि उक्त प्रोजेक्ट के निर्माण में उच्च स्तरीय गुणवत्ता के उत्पाद इस्तेमाल किये जायेंगे साथ ही निर्माण में प्रयुक्त होने वाले लाल इंटों को पश्चिम बंगाल से मंगाया जा रहा है जिसकी गुणवत्ता काफी अच्छी है। साथ ही प्रोजेक्ट में किसी भी तरह का निर्माण के लिए पाँच वर्ष की डिफेक्ट वारंटी दी जा रही है, किसी भी तरह के त्रुटी होने पर बिना किसी भुगतान के उसकी रिपेयरिंग की जायेगी। हैण्ड ओवर के पांच वर्ष तक की मेन्टेनेन्स हमारी तरफ से की जायेगी तत्पश्चात् एक सोसायटी बनवाकर मेनटेनेंस की जिम्मेवारी सोसायटी को सौंप दी जायेगी। उक्त फ्लैटों का बुकिंग दर भी काफी कम प्रति वर्ग फीट रुपये 2500/- रखा गया है। ट्रिप्लेक्स का कीमत ,3,200/- प्रति वर्ग फीट एवं इसमें लिफ्ट की भी व्यवस्था होगी कुल मिलाकर यह प्रोजेक्ट यहां के आस-पास के निवासियों के लिए एक वरदान कॉलोनी के रूप में साबित होगी। उक्त भूमि पूजन के अवसर पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नु चौधरी, प्रमोद कुमार सिंह, कंचन तिवारी,  बबन राय, पुरेंद्र नारायण सिंह, उपेंद्र सिंह प्रेम सिंह सहित शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे‌।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments