Monday, April 13, 2026
No menu items!
Homeइवेंटविश्व पर्यावरण दिवस के पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में अंचलाधिकारी कुमार अरविंद...

विश्व पर्यावरण दिवस के पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में अंचलाधिकारी कुमार अरविंद बेदिया के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित

गम्हरिया : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गम्हरिया प्रखंड परिसर में अंचल अधिकारी, गम्हरिया  अरविंद बेदिया एवं सीडीपीओ  दुर्गेश नंदिनी के संयुक्त तत्वावधान में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंचल अधिकारी अरविंद बेदिया ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण प्रदूषण मानव जीवन के लिए एक गंभीर संकट बन चुका है। ऐसे में आने वाली पीढ़ियों के लिए एक अनुकूल पर्यावरण सुनिश्चित करने हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मानव और पर्यावरण एक-दूसरे के पूरक हैं। वृक्षों की निरंतर कटाई, पॉलिथीन का अत्यधिक उपयोग, जल की बर्बादी जैसी बुरी आदतें हमारे पर्यावरण को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारियों की याद दिलाता है और प्रदूषण व जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर गंभीरतापूर्वक सोचने का अवसर प्रदान करता है। स्वच्छ वातावरण एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए हमें पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देनी चाहिए।

 

spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments