आदित्यपुर: आदित्यपुर के ताल आदित्यपुर के टोल ब्रिज होटल के पास राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को राजद सुप्रीमो और सामाजिक न्याय के धरोहर लालू प्रसाद यादव का 78वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया. रजत के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र यादव और राजद बुद्धिजीवी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन कुमार के नेतृत्व में समारोह का आयोजन किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ‘हैप्पी बर्थडे टू यू लालू प्रसाद यादव’ के नारों के साथ केक काटा गया। साथ ही वक्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के व्यक्तित्व और उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में सामाजिक न्याय के लोगों के उत्थान के लिए किए गए कार्य पर प्रकाश डाले।

इसमें मुख्य रूप से राजद के वरिष्ठ नेता डीएन सिंह, श्रीराम यादव, वीरेंद्र यादव, जनार्दन कुमार, सिद्धनाथ यादव, बैजू यादव और राजेश यादव के अलावा कांग्रेस के कार्यकारी जिला अध्यक्ष अंबुज कमार शामिल है।


