Thursday, February 12, 2026
No menu items!
Homeइवेंटआरएसबी प्लांट 1 में आयोजित एकदिवसीय रक्तदान शिविर में 255 यूनिट रक्त...

आरएसबी प्लांट 1 में आयोजित एकदिवसीय रक्तदान शिविर में 255 यूनिट रक्त संग्रह किया गया

आदित्यपुर:आरएसबी कंपनी के प्लांट-1 में शनिवार को एकदिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें कुल 255 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। यह आयोजन कंपनी के सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत किया गया था।

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट एसके बेहरा ने कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर एसके बेहरा ने कहा कि आरएसबी ग्रुप पिछले 25 वर्षों से देश के विभिन्न प्लांटों में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करता रहा है। उन्होंने रक्तदाताओं के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी केवल औद्योगिक उत्पादन में नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।उन्होंने कहा कि कंपनी के कर्मचारियों की सेवा भावना यह सिद्ध करती है कि एक संगठित औद्योगिक इकाई समाज के लिए कैसे उपयोगी सिद्ध हो सकती है।

रक्तदान शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने स्वेच्छा से भाग लिया। इस अवसर पर समाजसेवी संगीता बेहरा, एचआर हेड जय सिंह, कंपनी के कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण एवं तकनीकी स्टाफ उपस्थित थे।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
RELATED ARTICLES

ABOUT EDITOR IN CHIEF

Lb Shastri
मुख्य संपादक सह प्रोपराइटर पूर्व पत्रकार, प्रभात खबर और दैनिक भास्कर, जमशेदपुर

Most Popular

Recent Comments